फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क में खड़ा पेड़ बना मुसीबत का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 15
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। कस्बे के थाना रोड़ पर बीच रास्ते में खड़ा हरा नीम का पेड़ राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अतिक्रमण के दौरान तो यह पेड़ इतनी दिक्कत नहीं कर रहा था बल्कि सड़क मार्ग के नवीनीकरण के कारण अतिक्रमण मुक्त करवाई गई सड़क के कारण यह हरा नीम का पेड़ मार्ग के बीच में नजर आने लगा है। छोटे वाहन तो आसानी से इस मार्ग से निकल जाते हैं मगर जब कोई बड़ा वाहन इस मार्ग से निकाला जाता है तो यह पेड़ मुसीबत का कारण बन जाता है। कस्बा निवासी प्रदीप गोयल, राकेश, अनिल, विक्की, रमेश, हरीश, मनीष, राजेश आदि ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जब बड़े वाहनों का चालान काटकर इंपाउंड किया जाता है तो उन वाहनों को खड़ा करने के लिए इस मार्ग पर लाया जाता है। थाने की सीमा सटा होने के कारण यह नीम का पेड़ परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें