फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 21 युवाओं ने पांच साल पहले शुरू की मुहिम, 250 युवाओं को किया कामयाब, 11 गांवों के युवाओं को दे रहे हैं निशुल्क प्रशिक्षण

विज्ञापन
शहीद भगत सिंह फिजिकल एकेडमी के युवा। फाइल फोटो - फोटो : Narnol
विज्ञापन
पांच साल पहले 21 युवाओं पर क्षेत्र के युवाओं को कामयाब बनाने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उन्होेंने इतने कम समय में 250 युवाओं को फिजिकल क्वालीफाई करने के लिए प्रशिक्षित कर नौकरी तक पहुंचा दिया। 11 गांवों के युवाओं को भारतीय सेना, हरियाणा पुलिस, दिल्ली पुलिस सहित अन्य भर्तियों की तैयारी के लिए गांव खुडाना के रावमावि के खेल मैदान में निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

गांव खुडाना निवासी अमित सिंह, अभिषेक, लाला खुडाना, मनीष योगी, निखिल तंवर, विक्की तंवर, योगेश शर्मा, गंगा फौजी, मनीष डागर, राजेश डागर, सोनू पहलवान, पिंटू श्यामी, राकेश सिंह, संदीप, मनोज वर्मा, बिरेंद्र सिंह, देवेंद्र फौजी, गोलू फौजी, छोटू, राहुल फौजी आदि ने मिलकर यह प्रयास शुरू किया था, जो आज कारवां बनता जा रहा है। शहीद भगत सिंह फिजिकल एकेडमी के नाम से इन युवाओं ने शारीरिक प्रशिक्षण देने के लिए 15 अगस्त 2018 में काम शुरू किया था। इसके बाद धीरे-धीरे गांव खुडाना, आकोदा, बास, गढ़ी, झांखड़ी, भुरजट, बसई, नौताना, सेहलंग, पालड़ी, खुर्द माई सहित क्षेत्र के युवा भी प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचने लगे। प्रशिक्षण के दौरान रिफ्रेसमेंट से लेकर मौसम अनुसार ड्रेस व अन्य जरूरत का सामान सभी के सांझे सहयोग से उपलब्ध हो पाता है। एकेडमी संचालन के लिए समाजसेवी, ग्रामीणों, गांवों की कमेटियां, पूर्व सैनिक, भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे जवानों सहित अन्य की लोग आगे आ रहे हैं। एकेडमी से प्रशिक्षण लेकर हाल ही में हरियाणा पुलिस में किरण व नेहा तथा दुर्गा शक्ति में प्रीति खुडाना भर्ती हुई हैं। वहीं हाल ही में भिवानी में संपन्न हुई अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में भी इस एकेडमी के 56 युवाओं ने फिजिकल क्वालीफाई किया है। पिछले पांच सालों में दो साल कोविड संकट के चलते एकेडमी बंद रहने के बावजूद भी भारतीय सेनाओं से लेकर हरियाणा पुलिस, दिल्ली पुलिस आदि में क्षेत्र के 250 युवा फिजिकल क्वालीफाई कर अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं तथा वह भी समय-समय पर एकेडमी में सहयोग कर रहे हैं। संवाद
सभी के सहयोग से चल रही है एकेडमी
युवाओं को कामयाब बनाने के लिए उनकी तरफ से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण व क्षेत्र के लोग भी सहयोग के लिए आगे आने लगे हैं। एक वर्ष में चार बैचों में करीब 200 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। जरूरतमंद के लिए सभी सहयोग करते हैं। -अभिषेक, कोच
विज्ञापन

वर्ष 2023 में रखा है 200 युवाओं की कामयाबी का लक्ष्य
सभी के सहयोग से चलने वाली इस एकेडमी में वर्ष 2023 के लिए क्षेत्र के 200 युवाओं को कामयाब बनाने का लक्ष्य रखा है। जनवरी से बैच शुरू किए जाएंगे। युवाओं को पूर्व सैनिकों, अधिकारियों व भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे जवान भी सहयोग कर रहे हैं। -अमित सिंह खुडाना, ट्रेनर
दो हजार से अधिक युवा ले चुके हैं प्रशिक्षण
पिछले पांच साल में इस एकेडमी से दो हजार से अधिक युवा प्रशिक्षण ले चुके हैं। अब जनवरी में नया बैच शुरू किया जाएगा। एकेडमी में सभी युवा व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय सहयोग करते हैं। तीन माह तक प्रशिक्षण दिया जाता है। ग्रामीणों का भी विशेष सहयोग मिल रहा है। लाला, खुडाना, प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें