मंडी अटेली। गांव राता कला में खेत के ऊपर से जा रहे हाइटेंशन के तारों में शार्ट-सर्किट होने से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जिससे दो एकड़ फसल जल कर राख हो गई। दमकल की गाड़ी नारनौल से अटेली पहुंची तब तक करीब दो एकड़ फसल जल चुकी थी। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाकर अन्य किसानों के खेत में आगजनी होने से बचा दिया। मिली जानकारी के अनुसार राता कलां निवासी रामनिवास ने मशीन से गेहूं कटवाने के लिए मशीन को बुला रखा था। मशीन पहुंचने से पहले खेत के ऊपर से जा रहे तारों में शार्ट-सर्किट होने से आग गेहूं की फसल में लग गई। देखते-देखते आग ने पूरे खेत को अपने आगोश में ले लिया। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।