फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव : श्रद्धालुओं ने झांकियों और भजनों का उठाया आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश महोत्सव : श्रद्धालुओं ने झांकियों और भजनों का उठाया आनंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। नवयुवक मित्र मंडल अमर सिंह रोड़वालिया मंदिर के प्रांगण में श्री गणेश महोत्सव मना रहा है। इसमें मनोहारी झांकियां प्रस्तुत की गई। सुबह और शाम के समय भगवान श्रीगणेश की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। नगर पार्षद राजेश यादव ने सपरिवार गणेश महोत्सव में भाग लेकर श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती के साथ पंडाल में सजा भगवान गणेश का भव्य दरबार हर किसी का मन मोह रहा है। रात को होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को देखने के लिए कस्बा सहित आस-पास के क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु महोत्सव में पहुंचकर विघ्नहर्ता के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे है। पंडित पवन भारद्वाज ने गणपति पूजन के महत्व के बारे में कहा कि घर या कार्यालय में गणेश की स्थापना करने से खुशहाली आती है। किसी भी कार्य को आरंभ करने से पूर्व गणेश वंदना की जाती है। गणेश वंदना करने से कार्य में सफलता मिलती है। इस अवसर पर ओमप्रकाश रोड़वालिया, राहुल गोयल, जयकिशन गुप्ता, उमेश भारद्वाज, त्रिभुवन भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें