फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे राज राजेश्वर बधाई है बधाई है...

विज्ञापन
विज्ञापन
हमारे राज राजेश्वर बधाई है... बधाई है...
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल ने सोमवार रात को हुडा सेक्टर में अखंड रामायण पाठ आयोजित किया। इसमें सर्वप्रथम पंडित महेश शर्मा ने मुख्य यजमान जयप्रकाश अग्रवाल परिवार ने भगवान राम की पूजा करवाई। घनश्याम गर्ग, कृष्ण अग्रवाल, सचिन, राजेश गोयल, सुरेश शर्मा ने पाठ का शुभारंभ किया। पाठ के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें घनश्याम गर्ग ने अवध में आनन्द भयो जय राम लाल की, सियाराम पंसारी ने हमारे राज राजेश्वर बधाई है... बधाई है... भजन के माध्यम से भगवान राम का राजतिलक किया। नरेंद्र शर्मा ने राजा राम को तिलक किया। ओमप्रकाश मित्तल, विवेक निर्मल, बजरंग सर्राफ , कुसुम निर्मल, जितेश अग्रवाल आदि ने भगवान राम की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें