फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा गुदड़िया गोशाला में गायों के लिए लगाई सवामणी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव माधोगढ़ की बाबा गुदड़िया गोशाला में गायों के लिए शनिवार को सवामणी लगाई गई। गोशाला के संचालक मुंशी ने बताया कि कुराहवटा निवासी मास्टर वेदप्रकाश ने अपने पिता की पुण्य तिथि पर गायों के लिए सवामणी लगाई। उन्होंने बताया कि गायों में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। मनुष्य को एक गाय अवश्य पालनी चाहिए। जो व्यक्ति गायों की सेवा करता है, उसकी सेवा कभी निष्फल नहीं जाती। गाय की सेवा करने से भगवान कृष्ण की सेवा करने के बराबर होती है। संचालक मुंशी साहब ने कहा कि जो मनुष्य गाय के लिए प्रतिदिन एक रोटी निकालते हैं, उनके घर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, शान्नी डाबला, रानी देवी, सपना, मैनका, अंतिम, अंशु आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें