फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या: 41
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान क्रेंद्र महेंद्रगढ़ के प्रांगण में दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले अनेकों किसानों ने भाग लिया। वरिष्ठ संयोजक डॉ. सुधा छिकारा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में किसानों को नवीन कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक डॉ. जयलाल यादव ने भिन्न-भिन्न कीटों की रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला। फार्म प्रबंधक डॉ. अशोक ढिल्लो ने कृषि फार्म में कृंतकों की रोगथाम के उपायो के बारे में बताया। मुख्य अतिथि डायरेक्टर अनुसंधान डॉ. एसके सेठी ने कृंतकों से होने वाले नुकसानों के बारे में किसानों को अवगत करवाया। उन्होंने पोस्ट हार्वेस्ट नुकसान के बारे में किसानों से परिचर्चा की। कार्यक्रम में डॉ. विजेंद्र बुरा, डॉ. तेजपाल दहिया, डॉ. रविकांत जीव विज्ञान हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का विशेष योगदान रहा। उन्होंने विभिन्न कृंतकों की पहचान और उनकी रोकथाम के उपाय किसानों को बताए। डॉ. सेठी ने बताया कि चूहों से खरीफ की फसलों में 10-15 प्रतिशत और रबी फसलों में 30-40 प्रतिशत नुकसान होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें