अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। स्वच्छ भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका, संभावनाएं एवं चुनौतियों पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य ओमप्रकाश ने की। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम में जिले के 30 प्रतिभागियों ने अपना व्याख्यान रखा। प्रतियोगिता में भाषण, प्रश्नोत्तरी व सामान्य ज्ञान पर आधारित सवाल पूछे गए। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान के प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। उक्त प्रतियोगी 17 अगस्त को होने वाले राज्य स्तरीय स्टेट सेमीनार में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में गणित शिक्षक प्रदीप, रवींद्र कुमार, त्रिलोक चंद, देवेंद्र कुमार, तारीफ सिंह, सतबीर सिंह, सुशील सेनी, रामकिशन गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में मंढाणा स्कूल का सिद्धार्थ प्रथम व चंदपुरा की डिंपल दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर प्राचार्य ओमप्रकाश ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।