महेंद्रगढ़। श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में टीवी कलाकार मनोज हुडिनवाल का स्वागत किया गया। मनोज हुडिनवाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करते हुए उन्हें समय का सदुपयोग करने, माता-पिता एवं गुरूजनों का आदर करने एवं अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न चैनल पर कुमकुम भाग्य, शक्ति, वीरा, क्राइम पेट्रोल, सीआईडी इत्यादि सीरियलों में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय गुरूजनों तथा अपने माता-पिता को दिया है। स्कूल चैयरमेन डॉ. बीरसिंह ने मनोज हुडिनवाल को बधाई दी। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य वीरेन्द सिंह, पीआरओ सुधीर यादव, यंशवत, संदीप, पंकज, अनिता, सुनिता, हेमा तथा स्कूल के कोच सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।