फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पिस्तौल के बल पर 20 हजार रुपये लूटे

Thu, 06 Mar 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजस्थान के रहने वाले खल बिनौला व्यापारी राम प्रताप से पिस्तौल के बल पर 20 हजार रुपये की लूट हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में राजस्थान के झुंझुनूं जिला के गांव दलोना निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह बुधवार को स्कूटी पर सवार होकर गांव दलोना से गांव रामबास जा रहा था। रामबास गांव में उसने खल बिनौले की दुकान की है। जब वह गांव रामबास में हवा सिंह के खेत के पास पहुंचा तो एक बाइक सवार अनजान व्यक्ति ने उसकी स्कूटी को रुकवा लिया। स्कूटी रुकवाने के बाद उसने पूछा कि बिनौले का क्या भाव है। व्यापारी ने बताया कि मैंने उसे भाव 1950 रुपये बोरी बता दिया। व्यापारी ने बताया कि इसके बाद उसने एक देशी पिस्तौल उसके मुंह में डाल दी। 20 हजार रुपये छीनकर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें