फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 34 फीट सड़क अतिक्रमण के बाद बची 20 फीट

विज्ञापन
फोटो संख्या:51- शंकर मार्केट महेंद्रगढ़ में लगा जाम--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गठन के बाद 30 वर्षों के बावजूद भी नगरपालिका शहर में एक भी स्थान पर पार्किंग का निर्माण नहीं करवा पाई है। आए दिन बाजार में चार हजार से अधिक वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आलम यह है कि शंकर मार्केट की 34 फीट की रोड अतिक्रमण के बाद अब 20 फीट रह गई है। 11 हट्टा बाजार, सब्जी मंडी रोड, बालाजी रोड, सीएसडी कैंटीन के पास, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, आइटीआई रोड और रेलवे रोड पर पार्किंग न होने से लोग परेशान रहते हैं।
शहर में स्थाई पार्किंग के अभाव में लोग भी मनमाने स्थानों पर वाहन पार्किंग करने को मजबूर हैं। इससे शहर की सड़कें सिमटकर रह जाती हैं। नपा के गठन के बाद अभी तक के कार्यालय में अनेक बार पार्किंग की योजनाएं बनीं, लेकिन एक बार भी धरातल पर नहीं उतरी।
विज्ञापन

पार्किंग स्थल बनाकर नगरपालिका आय का साधन बढ़ा सकती है। नगर में प्रतिदिन दो हजार दुपहिया वाहन और दो हजार के करीब चौपहिया वाहन इधर-उधर खड़े करते हैं। नपा लाखों के टेंडर कर आय बढ़ा सकती है। ं

फोटो संख्या:51- शंकर मार्केट महेंद्रगढ़ में लगा जाम--संवाद

फोटो संख्या:51- शंकर मार्केट महेंद्रगढ़ में लगा जाम--संवाद

फोटो संख्या:51- शंकर मार्केट महेंद्रगढ़ में लगा जाम--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें