स्वास्थ्य विभाग ने फार्मासिस्ट व सिविल सर्जन कार्यालय के एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि फार्मासिस्ट विनोद व सहायक शिव कुमार को सस्पेंड किया गया है। दोनों को रेवाड़ी से अटैच कर दिया है। फार्मासिस्ट का आर्डर पहले ही विभाग से आ गया था जबकि शिव कुमार का दो दिन पहले आया है। बता दें कि दो फरवरी को प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को सस्पेंड करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से बातचीत की थी। साथ ही हाजिर रजिस्टर को जांचने के बाद गैरहाजिर मिले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद राज्यमंत्री ने दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा था। जिसके बाद दोनों पर विभाग ने कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर डॉक्टरों से जवाब तलब किया था।