फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुलेंडी आज: हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगा पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। धुलेंडी का पर्व सोमवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। धुलेंडी को लेकर जहां बाजारों में रौनक है, लोग रंग व पिचकारी की खरीदारी में जुटे हैं। धुलेंडी पर किसी प्रकार की लड़ाई-झगड़ा न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। पुलिस के अनुसार पर्व पर हुड़दंगबाजी व छेड़खानी की घटनाएं ज्यादा होती हैं। त्योहार में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस 24 घंटे सतर्क रहेगी। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने पुलिस कर्मचारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धुलेंडी पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाही करने के आदेश दिए। एसपी ने थाना और चौकी प्रभारियों को आदेश दिए कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पेट्रोलिंग करें। क्षेत्र में कानून व्यवस्था के अलावा यातायात व्यवस्था बनाये रखना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें