अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव पांच अप्रैल को होगा। इसे लेकर अदालत के बार रूम में बैठक हुई। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश को रिटर्निंग अधिकारी मनोनीत किया गया। रिटर्निंग अधिकारी ने चुनाव का शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि नामांकन पत्र 14 से 16 मार्च दोपहर तीन बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। 18 तारीख को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 19 को तीन बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। पांच अप्रैल को मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। इसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।