फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की तबियत अचानक बिगड़ी, मेदांता अस्पताल ले जाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौटाला की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल ले जाया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। इसे तुरंत निकट के निजी अस्पताल में दिखाने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। शनिवार दोपहर दो बजे जब चौटाला सिंघाना रोड पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए खड़े हुए थे। हाथ में माइक लेने के बाद जब वे बोलने की कोशिश करने लगे लेकिन बोल नहीं सके। कार्यकर्ता उनके बोलने की इंतजार करने लगे। लेकिन जब लगभग दो मिनट तक वे बोल नहीं सके तो स्टेज के पास खड़े वरिष्ठ नेताओं को अहसास हुआ कि उनकी तबीयत खराब हो रही है। वहीं पर उसे संभाला गया व निकट के ओम अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. पंकज परासर बताया कि चौटाला की प्राथमिक चिकित्सा जांच की गई तो पाया कि बीपी. 140 / 90 व शुगर 201 थी। इससे लगभग 20 मिनट पहले भी जब वे पास के एक वर्कशाप के कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे तब भी कुछ क्षण के लिए वे बोलते-बोलते चुप हो गए थे। उस समय भी वे पूरी तरह से स्वास्थ्य नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें