फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में रामपुरा की टीम ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। खंड के गांव रामपुरा में शुक्रवार शाम को मेले व दंगल का आयोजन किया गया जिसमें दूर दराज के पहलवानों ने आकर अपना दमखम दिखाया। मेले में भारी संख्या में महिला व पुरुषों ने पहुंच कर हनुमान मंदिर में मत्था टेककर मन्नतें मांगी तथा मेले व दंगल का लुत्फ उठाया। कबड्डी की टीम में कई गांवों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बिहाली व रामपुरा की टीम में हुआ जिसमें रामपुरा की टीम ने मुकाबला जीत लिया। मेला कमेटी ने कबड्डी की प्रथम टीम को 5100 व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 3100 रुपये देकर सम्मानित किया। दंगल मुकाबले में कामड़े की कुश्ती संजय जैलाफ व दादरी के पहलवान के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें