नारनौल। गांव धनुन्दा स्थित प्राइमरी स्कूल शक्तिनगर के समीप नवनिर्मित मंदिर में 14 फरवरी को शिव परिवार मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर हरियाणा विधानसभा संतोष यादव मुख्यातिथि होगी। कार्यक्रम संयोजक अशोक यादव ने बताया कि मूर्ति स्थापना से पूर्व 13 फरवरी को दोपहर महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं इसी रात को मंदिर प्रांगण में जागरण होगा। जिसमें त्रिलोक शर्मा एंड पार्टी शिव भगवान की महिमा का गुणगान करेंगी। 14 फरवरी बुधवार को प्रात: काल हवन के पश्चात शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात भंडारा लगाया जाएगा।