फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्टरों की बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। दी महेंद्रगढ़ कोऑपरेटिव सोसायटी बैंक के अधिकारियों और चुने गए डायरेक्टरों की बैठक कंवर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान हरियाणा राज्य सहकारी बैंक चंडीगढ़ के महाप्रबंधक नरेश तंवर और महेंद्रगढ़ कोऑपरेटिव सोसायटी के महाप्रबंधक रामबीर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता के लिए डायरेक्टर वेदप्रकाश ने कंवर सिंह यादव के नाम का प्रस्ताव रखा। इसे सभी ने सर्वसम्मति से पास किया। बैठक मुख्य रूप से दो एजेंडों मोबाइल बैंकिंग और एटीएम की सुविधा के बारे में चर्चा की गई। इसके लिए बलिराम के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी में कोऑपरेटिव बैंक महेंद्रगढ़ के जीएम के साथ बलिराम सहित तीन डायरेक्टरों को नियुक्त किया गया है। इन दोनों एजेंडों का सारा काम कमेटी की देखरेख में होगा। कोऑपरेटिव बैंक सोसायटी के 10 डायरेक्टर चुने गए थे। इनमें से सात डायरेक्टर कंवर सिंह यादव, दीपक मांदी, रामनिवास नांगल दर्गू, वेद प्रकाश छोटेलाल, किरोसता, पृथ्वी सिंह नंबरदार, बिल्लू चेयरमैन उपस्थित रहे। रामचंद्र गुढ़ा, राजेन्द्र राजू, नीलम गुप्ता अनुपस्थिति रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें