अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव बचीनी के ग्रामवासियों ने शहरी निकाय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत एवं डिप्टी स्पीकर संतोष यादव को मांग पत्र भेजा। अरविंद एवं राजकुमार ने बताया कि रामकिशन पुत्र सहीराम जो कि हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल डिपो में चालक के पद पर कार्यरत थे, उनकी मृत्यु 30 जुलाई को नारनौल-रेवाड़ी रोड़ पर हरियाणा रोडवेज बसों की आपसी टक्कर में ड्यूटी के दौरान हो गई। उन्होंने बताया कि रामकिशन अपने पीछे वृद्ध पिता जिनकी उम्र 90 वर्ष, पत्नी, पुत्र जिसकी उम्र 19 वर्ष एवं तीन पुत्रियां छोड़ गए। परिवार में कमाने वाले वो एकमात्र व्यक्ति था। जिनका भरण पोषण एवं शिक्षा का भार उा पर ही था। उनके जाने के बाद पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने प्रशासन से स्वर्गीय रामकिशन के पुत्र को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की ताकि परिवार का गुजारा हो सके।