हवन और भजनों का कार्यक्रम एक को
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। महर्षि दयानंद चौक निजामपुर रोड नारनौल में प्रति मास की भांति इस बार होने वाला सत्संग श्रावण मास शुक्ल पक्ष नवमी यानी एक अगस्त मंगलवार को होगा। इसमें हवन, भजन और प्रवचन होंगे। कप्तान जगराम आर्य ने बताया कि हर माह की एक तारीख को यहां हवन यज्ञ का कार्यक्रम होता है। इसी कड़ी में यह हवन यज्ञ आयोजित किया जा रहा है।