दूलोठ जाट की नीरू ने जीता गोल्ड
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। अमेरिकन फुटबाल प्रतियोगिता में दूलोठ जाट की छात्रा ने गोल्ड मेडल जीतकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव के लोगों और महाविद्यालय प्रशासन ने बधाई दी है। गांव दूलोठ जाट की नीरू नारनौल महिला महाविद्यालय में बीएससी फाइनल की छात्रा हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित आल यूनिवर्सिट नार्थ जॉन की अमेरिकन फुटबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में 36 टीमों ने भाग लिया था। नीरू को गत दिवस महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक के सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रदेश के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने गोल्ड मेडल प्रदान किया। नीरू को इस उपलब्धि पर पिता डॉ. सुनील कुमार, सतपाल, इंद्र, महावीर, दरियाव सिंह, खुशीराम, मास्टर प्रताप, रगबीर आदि ने बधाई दी है।