फोटो संख्या:60- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में रोगियों की जांच करती चिकित्सक--स्रोत--संस्था
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला के मुख्य सभागार में यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव की अध्यक्षता में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया।
कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया की यह शिविर प्रत्येक वीरवार को शाम 4 बजे से लगाया जा रहा है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रतिक्ष यादव ने मरीजों के हृदय की जांच की। सहयोगी मनजीत यादव ने जांच से पहले रोगियों का बीपी, शुगर, ईसीजी, वजन इत्यादि की जांच की। इसके बाद डॉ. सुप्रतिक्ष यादव ने 19 रोगियों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। इस मौके पर बाबू जगदीश प्रसाद, सचिव रोहताश सिंह, सह सचिव रोहताश सिंह अजीत मौजूद रहे।