फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वीपुरा, बिहाली गांवों में 187 नोजल चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली थाना पुलिस ने गांव पृथ्वीपुरा व बिहाली गांवों में 187 नोजल चोरी होने पर मामला दर्ज किया हैं। अटेली थाना अंतर्गत गांव बिहाली में 28 व 29 नवंबर की रात बाबूलाल की 12, चेतराम की 15, सुमेर की आठ, श्रीनिवास की 11, शेर सिंह 17, बलवंत की 20, जोगेंद्र की 12, रविदत्त की 10 व पृथ्वीपुरा निवासी कृष्ण की 12 नोजल, सोमबीर की 15 व बिनोद की 5 नोजल चोरी हो गई। अटेली पुलिस ने पीड़ित किसानों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी हैं। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ती नोजल चोरियों के खिलाफ सरपंचों की बैठक कर गांवों में ठीकरी पहरा लगाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें