कर्मचारी कालोनी में सड़क और नाले का विधायक ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय कर्मचारी कालोनी में रोड और इसके साथ लगते नाले का उद्घाटन रविवार को विधायक ओमप्रकाश यादव व नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी ने किया।
महासचिव राकेश यादव ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर कालोनी वासियों के साथ ओमप्रकाश यादव व भारती सैनी, मनीष मित्तल व पार्षद कपिल आदि अन्य ने अपने विचार साझा किये। प्रबंध कमेटी द्वारा की गई मांगों को स्वीकारते हुए विधायक स्वैच्छिक कोष से 10 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। भारती सैनी ने भी कहा कि वे इस वार्ड की सभी समस्याओं को प्रमुखता के आधार पर निपटायेगी। उन्होंने बताया कि वे स्वच्छता को सर्वोपरि मानते हुये संपूर्ण शहर को एकदम स्वच्छ व सुंदर बनायेगी और इस सामाजिक कार्य में प्रत्येक वार्ड के पार्षद व जनसमूह उनका पूरा सहयोग करेंगे। इस मौके पर पार्षद दिनेश, किशन बोहरा, सुशीला देवी, शशिबाला, कविता यादव, हंसराज, मोहनलाल, प्रबंध कमेटी के सदस्य राकेश यादव, शकुंतला गौड़, हरिसिंह बडकोदिया व कालोनी वासी सुनील गौड़, कविंद्र सचदेवा, खुशीराम चौहन, कृष्ण ठेकेदार, दयाकृष्ण सांडिल्य, विजय कृष्ण सांडिल्य, डॉ. मुकेश यादव, वासुदेव शर्मा, कमलेश जैन, ईश्वरसिंह मराठा व हनुमान सिंह आदि मौजूद रहे।