अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
गांव धोलेड़ा के ग्रामीणों ने रविवार को गांव में नहरी पानी छोड़ने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त के नाम सौंपे ज्ञापन में कैलाश मुनीम एडवोकेट, जिंदाराम, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, बाबूलाल, धर्मेंद्र कुमार, दीपक, जयसिंह, महेंद्र, मुकेश कुमार, देशराज, हंसराज तथा ओमप्रकाश आदि ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के पास से बिगोपुर नहर माइनर निकलती है, जिसमें काफी दिनों से एक बूंद भी पानी नहीं आया है। ऐसे में उनके खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं। जबकि उनके पास से गुजर रही शहबाजपुर मानइर शाखा में पानी चल रहा है, लेकिन उनके गांव के पास से गुजर रही माइनर में पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में उनके खेतों में खड़ी चने तथा सरसों की फसलें सिंचाई के अभाव में सूखने लगी हैं। ग्रामीणों ने उपायुक्त से उक्त नहर में पानी छोड़ने की गुहार लगाई है।