नारनौल। गांव नीरपुर निवासी घीसाराम जागीरदार ने अपने प्रपौत्र नवीन यादव को एनडीए में बतौर फ्लाइंग आफिसर नियुक्ति मिलने पर बुधवार को श्री अनाथ गोशाला नारनौल को 51 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया। घीसाराम जागीरदार ने यह चेक गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में श्री अनाथ गोशाला के प्रधान आकाश यादव को सौंपा है। घीसाराम जागीरदार ने बताया कि गऊ दान सबसे बड़ा दान है। क्योंकि गाय को भारतीय संस्कृति में मां का दर्जा दिया गया है। माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस प्रकार गोसेवा भी महान पुण्य कार्य है। संपन्न लोगों को ऐसे कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन राजाराम, राममेहर सिंह, हरवेंद्र उर्फ बेधड़, उज्जनपाल, राजेंद्र सिंह, कैप्टन शमशेर सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।