फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। तहसील एवं उपमंडल मुख्यालय कनीना के मुख्य गेट के सामने दुपहिया वाहन खड़े होने से दुकानदार और अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। तहसील एवं उपमंडल कार्यालय परिसर में लगी पार्किंग फीस के चलते लोग अपने वाहनों को गेट के समीप ही बाहर बनी दुकानों के सामने खड़ा कर देते हैं। इसके चलते गेट पर और आसपास दिनभर दुपहिया वाहन खड़े रहते हैं। पार्किंग की रसीद काटने वाले सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अनेक व्यक्ति न्यायालय एवं खंड कार्यालय के गेट के सामने वाहन खड़ा कर देते हैं। नगरपालिका प्रशासन ने यहां नो पार्किंग का बोर्ड भी लगाया गया था, जो अब दिखाई नहीं दे रहा। आमजन और दुकानदारों ने पुलिस से सख्ती की मांग की है। इस बारे में दुकानदार नारायण सिंह, अशोक कुमार, अजीत सिंह, राजपाल, अधिवक्ता ओपी यादव रामबास आदि ने कहा कि अतिक्रमण और अवैध पार्किंग एक गंभीर समस्या बन गई है। कनीना के तहसीलदार योगेश कुमार ने कहा कि रास्ते में खड़े किए जाने वाले वाहनों के चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ पुलिस की मदद से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें