फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरिटेज स्कूल मोहनपुर में हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। कनीना उपमंडल के गांव मोहनपुर में स्थित हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर कनीना में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। चेयरमैन की अध्यक्षता में झंडा फहराया गया। पूनम चौहान (कक्षा आठवीं) ने ऐ मेरे वतन के लोगों... गाना पेश किया। सरिता पटवारी ने महात्मा गांधी पर एक कविता सुनाई। पलक व पायल की जोड़ी ने मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू... गाया। एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने मेरा जूता है जापानी फिर भी दिल है हिंदुस्तानी... गाना सुनाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें