अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। एबीसी मोंटेसरी स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन ओमप्रकाश सोनी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पर बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में स्कूल की प्रधानाचार्या रजनी सोनी, डायरेक्टर पृथ्वीराज सोनी, मनीष शर्मा, सोनिया यादव, मंजू सोनी, दीपा वालिया, ममता अरोड़ा, वीना गर्ग, शालू शर्मा, नेहा गुप्ता, शिवानी सिंगला, प्रियंका जैन, सुमित्रा सोनी, प्रियंका वर्मा, सीता भटेजा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।