फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी स्कूल में हुई अंतर सदनीय अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। डुलाना रोड़ स्थित हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रागंण में आज कक्षा छठी से बारहवीं तक अंतर सदनीय अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, शहीद भगत सिंह, रानी लक्ष्मी बाई, नेताजी सुभाष चंद्र बॉस, स्वामी विवेकानंद आदि पद प्रभावी ढंग से अपने विचार रखे। विंग हैड हुकम सिंह ने बताया कि आर्यभट्ट सदन से मंथन ने प्रथम, पाणिनी सदन से महक ने द्वितीय तथा पतंजलि सदन से अनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था प्राचार्य डॉ. जेएस कुंतल ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया। संस्था प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल एवं चेयरमैन सुभाष चंद्र अग्रवाल ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें