फोटो संख्या: 39
बुचौली। गांव देवास में भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान राजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को सुबह कलश यात्रा के उपरांत विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा से मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा थे। प्रो. शर्मा ने मंदिर में पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके बाद मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गांव देवास से भालखी सड़क, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर व शिव मंदिर के लिए दो-दो लाख रुपये की राशि, पशु अस्पताल तथा 33 केवी क्षमता के पावर हाउस देवास को देने की घोषणा की। इस अवसर पर मनोज शर्मा, प्रवीण शर्मा, पूर्व सरपंच छाजुराम, पूर्व सरपंच उदमीराम यादव, हरज्ञान पंच, विक्की खुडाना, सरपंच रीना देवी, बिमला देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।