नारनौल। बैंक से पेंशन की धनराशि निकाल कर जा रहे एक पूर्व सैनिक के थैले से अज्ञात दो लोगों ने 18 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़कोदा निवासी दयानंद ने बताया कि वह एक अक्तूबर को नागरिक अस्पताल के पास पीएनबी की शाखा से पेंशन निकलवाने के लिए गया था। बैंक से रुपये निकलवाकर जब वह बाहर निकला तो भीड़ का फायदा उठाते हुए दो अज्ञात लोगों ने उसके थैले से करीब 18 हजार रुपये निकाल लिये। इसकी जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।