फोटो 3समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।स्रोत प्रशासन
नारनौल। लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में 18 नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस मौके पर सीईओ, जिला परिषद निर्मल नागर ने शिकायतें सुनीं। मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली-पानी, पुलिस संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। सीईओ ने बताया कि हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय व उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में नगराधीश डॉ. मंगल सेन, डीएसपी भारत भूषण, जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार उपस्थित रहे।