फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी काम छोड़ो हड़ताल पर गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर नारनौल सफाई कर्मचारी बुधवार से 72 घंटों तक काम छोड़ो हड़ताल पर रहे। इस दौरान सभी कच्चे व पक्के कर्मचारियों नगर परिषद नारनौल के प्रांगण में एक बैठक की जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान पूर्ण जैदिया ने की। इस दौरान प्रधान ने सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की। नगर पालिका कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैगेलिया ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को मानकर अपनी फजीहत बचा ले अन्यथा हड़ताल अनिश्चितकालीन में बदल दी जाएगी। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सरकार नगर पालिका के कच्चे कर्मचारियों की मांगों को मानकर इनका लेटर जारी करे, कच्चे कर्मचारी को पक्का करे, समान काम-समान वेतन लागू करे अन्यथा नगर पालिका के सभी कर्मचारी सड़कों पर उतरने का मजबूर होंगे। इस दौरान शीतलदास, किरोड़ीमल, महेंद्र सिंह, कामरेड रोहताश, कैलाश चंद, फिरोज खान, हनुमान प्रसाद ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर दीपचंद, राजेंद्र, भीमसिंह, प्रतापसिंह, रिंकू, निरंजनलाल, सुरेश, रमेश, राजू, गोविंद, बिमला, रामरति, निर्मला, मनोज देवी, संतोष देवी आदि ने सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें