महेंद्रगढ़। शहर में आगामी एक सप्ताह तक पानी की समस्या बढ़ने वाली है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पास मात्र चार दिन का पानी बचा है। जबकि नहर 11 अप्रैल को आएगी। पानी को लेकर गर्मी में लोगों की समस्या बढ़ सकती है। एसडीओ प्रदीप यादव ने बताया कि नहर दो अप्रैल को आनी थी किंतु अब समय बढ़ाकर 11 अप्रैल का समय कर दिया गया। अब विभाग के पास पानी की कमी आ गई है। इसलिए 11 अप्रैल तक जनता को पानी की समस्या न हो इसके लिए विभाग ने एक दिन छोड़कर एक दिन पानी देने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि जिस बूस्टर से चार फीडर चलते हैं वहां से दो फीडर एक दिन तथा दो फीडर में अगले दिन पेयजल सप्लाई की जाएगी। एसडीओ ने जनता से अपील की कि वो पानी व्यर्थ न बहाएं तथा अपना पानी स्टोर करके रखें।