फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमंतू बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए आवासीय जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमंतू बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए आवासीय जरूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूमरो
मंडी अटेली। राज्य स्तरीय 66 वें विमुक्ति दिवस समारोह पर रविवार को घुमंतू जाति कल्याण संघ ने अनेक समुदाय के लोगों को जागरूक किया। संघ के देवेंद्र बावरिया ने बताया कि संघ के गाड़ियां लुहार, बाजीगर, बंजारा, नट, बावरिया आदि जाति के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने पूरे हरियाणा में समाज के विकास के लिए नुक्कड़ जनसभा कर लोगों को जागरूक किया। सामाजिक तौर पर पिछले 58 वर्षों से इन जातियों के पास कोई भी स्वास्थ्य सेवा, बीपीएल राशन कार्ड नहीं है। सरकारी तौर पर इनके निवास के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने सभी जिलों में घुमंतू जातियों का सर्वे किया और रैली के माध्यम से न्योता दिया। इसमें अटेली शहर भी शामिल है। संघ के इस सर्वे में मास्टर धर्मेंद्र ने सहयोग किया। साथ ही सरकार से मांग की कि अस्थाई निवास करने वाले इन लोगों को स्थायी रूप से निवास बनाकर दिए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें