अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव जाटवास में शहीद नायब सूबेदार अनूप सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर गांव में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में 38 युवाओं ने रक्तदान देकर शहीद नायब सूबेदार अनूप सिंह को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. डीएन बागड़ी थे। जिला प्रमुख राजेश देवी और सरताज ग्रुप पीआरओ कुलदीप यादव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरक्त की। सरपंच और शहीद की पत्नी भूपकौर ने इस कदम को अच्छी पहल बताया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र और उनकी टीम, दिनेश सिवाच, सरपंच प्रतिनिधि, अंकित, प्रीतम, श्योप्रकाश पंच, विनोद, शमशेर सिंह पंच और गांव के युवा जाटवास के युवा आदि सहयोग किया।