फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखपुरा के बसंत सैनी ने अमेरिका में किया भारत का नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसंत ने अमेरिका में किया भारत का नाम रोशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में नारनौल के पास गांव शेखपुरा निवासी बंसत सैनी ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर गांव और देश का नाम रोशन किया है। अमेरिका में चल रहे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में मंगलवार रात को तीरंदाजी प्रतियोगिता में बंसत सैनी का मुकाबला फ्रांस के खिलाड़ी से हुआ। इसमें बंसत सैनी ने फ्रांस के खिलाड़ी को मात देकर सिल्वर मेडल जीता। इस संबंध में बंसत सैनी के भाई करण सैनी ने बताया कि बंसत ने 10 साल पहले तीरंदाजी की शुरुआत नारनौल में स्थित बाल भवन में कोच सुरेंद्र शर्मा की देखरेख में की थी। इसके बाद उसने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई मेडल प्राप्त किए। इसके बाद बंसत सैनी का चयन केंद्रीय रिजर्व पुलिस में हो गया। चार साल से वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस में रहकर तैयारी कर रहे थे। करण सैनी ने बताया कि आल इंडिया नेशनल पुलिस गेम्स रांची में बसंत सैनी का चयन वर्ल्ड पुलिस गेम्स के लिए हुआ था। इसमें बसंत सैनी सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। अमेरिका से बसंत सैनी 18 अगस्त को दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें