दुर्गेश नंदनी ने बनाई सबसे सुंदर राखी
नारनौल। मोहल्ला चौधरीयान स्थित हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने सुंदर और आकर्षक राखियां बनाकर अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। छात्राओं की राखी बनाओ प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में दुर्गेश नंदनी ने सबसे सुंदर राखी बनाकर प्रथम स्थान हासिल ङिकया। अनीता ने द्वितीय तो वंशिका और राखी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग से तन्नू एवं निकिता अरोड़ा ने प्रथम स्थान, आकाश एवं हर्ष ने द्वितीय तो दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को विद्यालय चेयरमैन हितेंद्र शर्मा एवं निदेशिका संगीता शर्मा ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्राचार्य संजय कुमार, सुरेंद्र शर्मा, रामनिवास, अवनीश सैनी, अशोक, रजत यादव, विशाल, राहुल सोनी, बसंत कुमार, नेहा सोनी, काजल आहुजा, लक्ष्मी चौहान व शिखा आदि मौजूद थे।