फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नए मतदाताओं को सूची से जोड़ें : विक्रम आईएएस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों में नए पात्र लोगों के वोट जोड़नेे के लिए एक जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान चलाया हुआ है। इसके अंतर्गत 69-महेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र में बीएलओ ने शुक्रवार तक किए गए कार्य की समीक्षा निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम विक्रम आईएएस रखी। उन्होेंने लघु सचिवालय में महेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र के 198 बीएलओ के साथ मीटिंग की। इस मौके पर एसडीएम विक्रम आईएएस ने सभी बीएलओ को निर्देेश दिए कि एक जुलाई से यह अभियान शुरू किया गया था। इसमें नौ जुलाई और 23 जुलाई को स्पेशल अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों ने अपने-अपने मतदान केंद्र में पात्र लोगों के वोट बनाए थे। उन्होंने बताया कि अभी तक करीब 2100 वोट बनाए जा चुके हैं। यह टारगेट से कम है। कुछ बीएलओ ने तो 10 से कम वोट बनाए हैं। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक सभी बीएलओ अपने टारगेट को पूरा करते हुए 2100 की संख्या को छह हजार तक बढ़ाएं। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो रामफल, निर्वाचन लिपिक सतीश बेरी, 69-महेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र के बीएलओ उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें