फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहबाजपुर में लोगों को दी कानून की जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्रयास अभियान के तहत बुधवार को गांव शहबाजपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि एफएलसी जगदीश प्रसाद रहे। उन्होंने बैंक की स्कीमों के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने नेट बैंकिंग प्रणाली और पीएनबी बैंक द्वारा बेरोजगार लोगों को मोबाइल रिपेयरिंग, अचार बनाने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, शिक्षा ऋण, कृषि ऋण, प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और कैशलेस योजना के बारे में ग्रामीण लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर कानूनी स्वयं सेवक संजय कुमार ने लोगों से कहा कि जिस व्यक्ति की इनकम तीन लाख रुपए से कम है वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से दूरभाष नंबर 01282-250322 पर मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी ले सकता है। इस अवसर पर अधिवक्ता गिरिबाला यादव, जगदीश प्रसाद, वर्षा यादव, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप यादव व गांव के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें