पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पुलिस अधीक्षक अनिल धवन के निर्देश पर पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। पुलिस विभाग ने जून में जिलेभर में 85 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा केस भी दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस विभाग ने 2427 ओवरलोड वाहनों के चालान काटे। जिनसे चालान की एवज में एक माह में 11 लाख की रिकवरी की गई। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि एसपी ने एसएचओ व चौकी प्रभारी को ओवरलोड वाहनों को शहर में एंट्री नहीं करने देने के निर्देश दिए हैं। एसपी के आदेश पर ओवर लोड वाहनों की धर-पकड़ के लिए यातायात पुलिस एसएचओ के साथ अलग से रात के समय 20 कर्मचारी पुलिस लाइन से भेजे जा रहे हैं।