फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 1688 महिलाओं को मिली गांवों की चौधर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 1688 महिलाओं को गांवों की चौधर करेंगी। जिले के अंदर जिला परिषद, ब्लॉक समिति, पंच तथा सरपंच की कुल 3493 सीटें हैं इनमें 1688 सीटों पर महिलाएं विजयी रही हैं। वैसे भी सरकार की ओर से लगभग इतनी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित भी की हुई हैं। रविवार को हुई मतगणना में जिला परिषद के अंदर 09 महिलाएं तथा ब्लॉक समिति में 72 महिलाओं ने जीत दर्ज की है। इससे पूर्व 2 अक्तूबर को हुए चुनाव में सरपंच पद पर 167 तथा पंच पद पर 1440 महिलाएं जीती थीं। इस बार महिलाएं गांवों के विकास में अपना अहम योगदान देंगे। इतनी महिलाओं को गांव नेतृत्व मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र की अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी और वो भी आगे बढ़ने के लिए प्रयास करेंगी। विजयी महिला पार्षद उर्मिला, रेखा, प्रियंका शर्मा, मीना देवी आदि ने बताया कि महिलाएं आज कहीं भी पीछे नहीं हैं। महिलाओं में भी नेतृत्व करने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि वे स्टांप बनकर काम नहीं करेंगी बल्कि स्वयं कार्यालयों में जाकर वार्ड की आवाज उठाएंगी और वार्डों के विकास कार्य करवाएंगी।
विज्ञापन

ब्लॉक समिति महिला आरक्षित सीटें
खंड - कुल सीटें - महिला आरक्षित
नारनौल - 21 - 10
महेंद्रगढ़ - 29 - 14
अटेली - 18 - 09
कनीना - 28 - 13
नांगल चौधरी - 18 - 09
सतनाली - 13 -06
सीहमा - 11 - 05
निजामपुर - 13 - 06
-----------------------------
जिला परिषद में ये महिलाएं रहीं विजयी:
वार्ड 2 से विमल कुमारी
वार्ड 4 से पूनम देवी
वार्ड 6 से पूजा गुर्जर
वार्ड 8 से सुनील देवी
वार्ड 11 से उर्मिला
वार्ड 13 से रेखा
वार्ड 14 से पूनम कुमार
वार्ड 17 से प्रियंका शर्मा
वार्ड नंबर 19 से मीना देवी
--------------------------------
कुल सरपंच - 341
महिला सरपंच - 167
------------------------
कुल पंच - 2982
महिला पंच - 1440
-------------------------
कुल ब्लॉक समिति सदस्य- 151
महिला सदस्य - 72
----------------------------
कुल जिप सदस्य - 19
महिला जिप सदस्य - 09
--------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें