बिहार के करीब 167 मजदूरो को 5 बसों से भिवानी भेजा गया। सभी को खाना पानी देकर बसों में बैठाया गया है। बसों को एक जिप्सी पायलट करेगी। पायलट गाड़ी भिवानी तक साथ जाएगी। भिवानी से सभी मजदूर बिहार के लिए ट्रेन से रवाना होंगे। बता दें कि लाकडाउन लागू होने के कारण काफी संख्या में यूपी,एमपी और बिहार के मजदूर नारनौल में फंस गए थे । उन्हें अलग-अलग जगहों पर ठहराया गया था। लाकडाउन बढ़ने के कारण सरकार इन्हें ट्रेन व बस वापस इनके घर तक पहुंचाने का काम कर रही है। इससे पहले सरकार इन्हें रेल से पहुंचाया था। बचे हुए मजदूरों को भेजा जा रहा है। ।