फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: घर से 1.65 लाख नगद और आभूषण चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Thu, 02 Jan 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मोहल्ला भाटवाड़ा में एक घर से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। मकान मालिक ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह वह पार्क गली में अपने कपडे़ की दुकान पर चला गया। जब वह शाम के करीब 8.15 बजे घर आया तो कमरे में रखी अलमारी की कुंडी टूटी थी। देखा तो करीब 1.65 लाख नकद व मां के सोने के झुमके और पाजेब गायब थे। सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक युवक अंदर कमरे में जाता दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में कैद युवक मोहल्ले का ही है। उसे पूरा विश्वास है कि उसी युवक ने चोरी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें