महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अब तक 163 आवेदन आ चुके है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेहलंग इचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को अवकाश के दिन भी संस्थान में हेल्प डेस्क लगाई गई और 7 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। अब तक 163 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सेहलंग आईटीआई में 6 ट्रेडों में कुल 132 सीटें है। बताया कि विद्यार्थी 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सोमवार को भी पंजीकरण कराया जा सकता है। वहीं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के अनुदेशक अनिल कुमार ने बताया कि रविवार को महेंद्रगढ़ में 190 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। अब तक 1660 आवेदन मिल चुके हैं। 21 ट्रेड में 644 सीटें है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 511, फिटर में 234 व वायरमैन में 168 आवेदन आ चुके है।