फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 16226 मीट्रिक टन हुई गेहूं की खरीद

विज्ञापन
नारनौल अनाज मंडी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है। रविवार को जिला में 2244 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 111072 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं रविवार को जिला में 56 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा तथा अब तक जिला में 16226 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिला में रविवार को 98 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई। अब तक जिला में 2037 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि रविवार को अटेली व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर कुल 567 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना में 383 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। रविवार को नांगल चौधरी में कुल 760 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नारनौल में 534 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। रविवार को सतनाली व महेंद्रगढ़ में सरसों की कोई आवक नहीं हुई। वहीं रविवार को अटेली में 56 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई। महेंद्रगढ़,नांगल चौधरी,नारनौल, सतनाली व कनीना में रविवार को गेहूं की कोई आवक नहीं हुई। इसी प्रकार रविवार को नारनौल में 56 व नांगल चौधरी में 42 मीट्रिक टन चने की आवक हुई। सतनाली में रविवार को चने की कोई आवक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें