फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेवाड़ी-हिसार पैसेंजर ट्रेन वीरवार को महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 9 बजकर 20 मिनट पर पहुंची थी। ट्रेन जाने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने प्लेटफार्म नंबर एक की लाइन के मध्य शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने राजकीय रेलवे पुलिस को दी। राजकीय रेलवे पुलिस के सहायक निरीक्षक जगदीश ने शव को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। शव की पहचान नहीं होने के कारण उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक काला ट्रैकसूट एवं स्पोर्ट्स के जूत पहने हुए है। मृतक की आयु लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें