नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन की आम बैठक 12 नवंबर की सुबह साढ़े दस बजे किला रोड स्थित साध्वी मिश्री देवी वृद्ध आश्रम पर आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रधान पीके चौधरी करेंगे तथा मंच संचालन बीके बीरूका करेंगे। बैठक में बुजुर्गों व आमजन से संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही उनके समाधान के लिए सरकार व जिला प्रशासन से मांग की जाएगी।