अयोध्या में सुबह ही हो जाता है भगवान राम का राजतिलक
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय मोहल्ला खड़खड़ी में स्थित कल्लूमल की बगीची में आठ दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस राम कथा में रविवार को अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रविवार को आयोजित राम कथा में रामशरण महाराज ने कहा कि जब भगवान राम लंकाधिपती रावण का वध करके और सीता माता को रावण के बंधन से मुक्त करते हैं, तो माता सीता कि अग्नी परीक्षा लेते हैं। राम, सीता और लक्ष्मण एवं सभी साथियों सहित पुष्पक विमान से अयोध्या आते है। कुलगुरु विश्वामित्र एवं तीनों माताओं और सभी नगर वासियों से क्षण मात्र में एक साथ मिलते हैं। गुरुजी और सभी मंत्रीमंडल यह फैसला करते हैं कि राम का राज्याभिषेक कर दिया जाए और प्रात:काल ही भगवान को राजतिलक कर देते हैं। इस अवसर पर नरसिंह दास, घनश्याम गर्ग, बजरंग बंसल, सचिन बंसल, बजरंग सर्राफ, सियाराम पंसारी, संदीप, शिवहरी यादव, सुरेश मास्टर, श्यामलता, अनीता, संजू बंसल, रामदुलारी आदि उपस्थित थे।